ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
अंतरराष्ट्रीय
न्यूजीलैंड: गोलीबारी में 40 लोगों की मौत, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला तीसरा टेस्ट मैच रद्द
By Deshwani | Publish Date: 15/3/2019 1:12:22 PM
न्यूजीलैंड: गोलीबारी में 40 लोगों की मौत, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला तीसरा टेस्ट मैच रद्द

क्राइस्टचर्च/वेलिंगटन। क्राइस्टचर्च (न्यूजीलैंड ) में आज दो मस्जिदों में गोलीबारी की गई जिसमें 40 लोगों के मरने की सूचना है। पांच संदिग्ध को इस सिलसिले में पुलिस ने हिरासत में लिया जिसमें एक गोलीबारी करने वाला आरोपित भी है। कई अन्य लोगों के घायल होने की भी खबर है। इस गोलीबारी के कारण बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले तीसरे टेस्ट मैच को रद्द कर दिया गया है। यह गोलीबारी दो जगह स्थित मस्जिदों में की गई। पहली घटना डीन्स एवेन्यू पर हुई और दूसरी घटना लिनवुड एवेन्यू पर हुई।

 
पुलिस कमिश्नर माइक बुश ने बताया कि संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि लोगों को सड़कों पर न निकलने के लिए कहा गया है। लोगों को न्यूजीलैंड की मस्जिद में जाने से मना कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जब तक हमारी ओर से कोई संकेत नहीं मिलते तब तक घर के दरवाजे बंद रखें। 
 
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जकिंडा आर्डन ने इस दिन को 'काला दिन' बताया और कहा कि यह घटना दुखद है।
 
मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार जिस समय मस्जिद में गोलीबारी हुयी उस समय उसके अन्दर करीब 200 लोग थे। हमलावरों ने करीब 10-15 मिनट तक लगातार गोलीबारी की जिससे मस्जिद की दीवार को फांदकर लोगों ने जान बचाई। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS