ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
अंतरराष्ट्रीय
यूरोपीय संघ ने ब्रेक्जिट करार को किया खारिज, ब्रिटेन को दी चेतावनी
By Deshwani | Publish Date: 13/3/2019 2:48:50 PM
यूरोपीय संघ ने ब्रेक्जिट करार को किया खारिज, ब्रिटेन को दी चेतावनी

ब्रसेल्स। ब्रिटेन की संसद ने मंगलवार देर रात प्रधानमंत्री टेरेसा मे के ब्रेक्जिट करार को खारिज कर दिया। इससे ऐसी संभावना बन रही है कि ब्रिटेन यूरोपीय संघ से बिना किसी करार के ही अलग होगा। वहीं, यूरोपीय संघ ने मंगलवार को चेतावनी दी कि वह इससे ज्यादा कुछ नहीं कर सकता। 

यूरोपीय संघ के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस परिणाम पर खेद जताया और कहा कि वे जिद पर अड़े सांसदों का वोट जीतने में टेरेसा मे की आगे कोई मदद नहीं कर पाएंगे।
 
अगर ब्रिटेन की संसद यूरोपीय संघ के साथ हुए समझौते को मंजूर करने में विफल रहती है और यूरोपीय संघ इस पर अधिक समय देने के लिए तैयार नहीं होता है तो ब्रिटेन 29 मार्च को यूरोपीय संघ से बिना किसी समझौते के बाहर हो जाएगा। हालांकि, यूरोपीय संघ का कहना है कि वह ब्रिटेन को और समय देने पर विचार कर सकता है। 
 
यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष डोनाल्ड टस्क के प्रवक्ता ने बताया कि टस्क को इस परिणाम पर खेद है लेकिन ब्रसेल्स की तरफ से उन्होंने चेताया है कि इससे ज्यादा कुछ कर पाना मुश्किल होगा। 
 
वहीं, यूरोपीय संघ की प्रमुख ब्रेक्जिट वार्ताकार मिशेल बार्नियर ने यही बात दोहराते हुए कहा कि ब्रसेल्स इससे ज्यादा कुछ नहीं कर सकता। 
 
यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जीन क्लाउड जंकर की प्रवक्ता ने उनके हवाले से कहा कि अब इसका हल लंदन में ही निकलेगा क्योंकि यूरोपीय संघ इससे ज्यादा कुछ नहीं कर सकता है। यूरोपीय संघ के राजदूतों की बैठक बुधवार की सुबह में ब्रसेल्स में होगी। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS