ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
अंतरराष्ट्रीय
फिर से सुर्खियों में एरिआस, पूर्व सुंदरी ने लगाया यौन शोषण का आरोप
By Deshwani | Publish Date: 9/2/2019 4:31:51 PM
फिर से सुर्खियों में एरिआस, पूर्व सुंदरी ने लगाया यौन शोषण का आरोप

सैन जोस। एक पूर्व मिस कोस्टा रिका ने नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित पूर्व राष्ट्रपति ऑस्कर एरिआस सांचेज के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत दर्ज कराई है। ऑस्कर पर एक ही हफ्ते के अंदर यौन शोषण के आरोप लगाने वाली यह दूसरी महिला हैं। 

 
फेसबुक ने एंटरटेन्मेंट को समर्पित अपने एक पेज में बृहस्पतिवार को शिकायत की एक फोटो प्रकाशित की जिसमें कहा गया कि 2015 में एरिआस ने अपने घर में उसे पकड़ा, जकड़ा और उसकी मर्जी के खिलाफ उसका चुंबन लिया। अभियोजकों ने शुक्रवार को इस बात की पुष्टि की कि उन्हें एरिआस सांचेज के खिलाफ नयी शिकायत प्राप्त हुई है। यह यौन शोषण के अपराध से जुड़ी है।
 
अब तक कम से कम पांच महिलाएं उन पर इस प्रकार के आरोप लगा चुकी हैं। गौरतलब है कि एरिआस दो बार देश के राष्ट्रपति रह चुके हैं और मध्य अमेरिका में गृह युद्ध समाप्त कराने में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें 1987 में नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया था।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS