अंतरराष्ट्रीय
चीन: पूर्वी शानडोंग के कारखाने में हुआ विस्फोट, 6 की हुई मौत 5 घायल
By Deshwani | Publish Date: 12/11/2018 4:18:44 PMबीजिंग। चीन के पूर्वी शानडोंग प्रांत में एक कारखाने के गोदाम में एक शक्तिशाली विस्फोट होने के कारण छह लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गये है। अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पिंगयिन काउंटी के कोंगकुन उपनगर के हुइफेंग कार्बन संयंत्र में स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 10 बजे विस्फोट हुआ।
सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने खबर दी है कि दुर्घटना के कारण की जांच की जा रही है।