अंतरराष्ट्रीय
तुर्की में ‘दुर्घटनावश’ तोप का गोला फटने से 25 सैनिक घायल, 7 लापता
By Deshwani | Publish Date: 10/11/2018 4:01:22 PMदियाबकीर। तुर्की में आज ‘दुर्घटनावश’ एक तोप का गोला फटने से कम से कम 25 सैनिक घायल हो गए जबकि सात सैनिक लापता हैं। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह धमाका देश के दक्षिण-पूर्व इलाके में ईरान और इराक की सीमा से लगे प्रांत हक्कारी के सुंगू इलाके में बने एक सैन्य शिविर में ‘दुर्घटनावश’ हुआ। उस समय सैनिक तोप चला रहे थे। यह पता नहीं चल सका है कि ये सैनिक किसी अभियान में शामिल थे या सैन्याभ्यास कर रहे थे।
घटना में घायल 25 सैनिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सरकार ने मामले की जांच शुरू कर दी है।