ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
शिंजो आबे ने तीसरी बार जीतकर बनाया रिकॉर्ड, जापान के सबसे लंबे समय तक पीएम रहने वाले शख्स बने
By Deshwani | Publish Date: 20/9/2018 12:43:00 PM
शिंजो आबे ने तीसरी बार जीतकर बनाया रिकॉर्ड, जापान के सबसे लंबे समय तक पीएम रहने वाले शख्स बने

टोक्यो। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने गुरुवार को लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के लीडरशिप इलेक्शन का चुनाव तीसरी बार जीतकर अपना अगला कार्यकाल तय कर लिया है। ये चुनाव जीतकर उन्होंने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। जापान के इतिहास में वह सबसे लंबे समय तक पीएम रहने वाले शख्स होंगे। आबे ने इस चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और पूर्व रक्षामंत्री शिगेरु इशिबा को हराया। आबे को कुल 807 वोट में से 553 वोट मिले।
 
आबे को लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के 402 एमपी में से 329 वोट मिले। इसके अलवा पार्टी के 405 सदस्यों में से 224 वोट भी आबे को ही मिले। इसके साथ ही शिंजो आबे दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनोमी को संभालने के लिए तीसरी बार भी तैयार हो गए हैं। वह जापान के इतिहास में सबसे लंबे समय तक पीएम रहने वाले व्यक्ति होंगे। माना जा रहा है कि अक्टूबर में अब शिंजो आबे अपने कैबिनेट का विस्तार करेंगे। शिंजो आबे को देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत स्थिति में पहुंचाने के लिए जाना जाता है। उनके समय में जापान और अमेरिकी संबंध में सबसे मजबूत दौर में हैं। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS