ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
अंतरराष्ट्रीय
तालिबान के साथ लड़ाई में 100 से ज्यादा अफगान सैनिको की मौत
By Deshwani | Publish Date: 13/8/2018 7:04:59 PM
तालिबान के साथ लड़ाई में 100 से ज्यादा अफगान सैनिको की मौत

 काबुल। अफगानितस्तान में एक प्रमुख प्रांतीय राजधानी पर कब्जे को लेकर सरकारी बलों और तालिबान के बीच चार दिन की भीषण लड़ाई में 100 से ज्यादा अफगान पुलिस र्किमयों और सैनिकों की मौत हुई है। इसके अलावा लड़ाई में कम से कम 20 आम लोगों की भी जान गई है। तालिबान ने पिछले शुक्रवार को गजनी प्रांत की राजधानी गजनी पर हमला कर दिया था। इसके बाद पहली बार हताहतों की आधिकारिक संख्या जनरल तारीक शाह बहरामी ने दी है। कई छोर से किए हमले के बाद बागियों ने शहर के कई हिस्सों पर कब्जा कर लिया। यह तालिबान की ओर से बड़ी शक्ति का प्रदर्शन है जो राष्ट्रीय राजधानी काबुल से महज 120 किलोमीटर दूर स्थित शहर के इतने अंदर तक घुस गया है।

 
अमेरिका ने अफगान बलों की मदद के लिए सैन्य सलाहकारों को भेजा है। अगर 270,000 आबादी वाला गजनी हाथ से निकल जाता है तो यह तालिबान के लिए बड़ी जीत होगी। यह दक्षिणी प्रांतों से काबुल को जोडऩे वाले एक अहम राजमार्ग से भी संपर्क तोड़ देगा। रक्षा मंत्री बहरामी ने काबुल में पत्रकार वार्ता में आज बताया कि हताहतों की संख्या सटीक नहीं है और इसमें बदलाव हो सकता है। उधर गृह मंत्री वसी अहमद बरमाक ने बताया कि मृतकों में करीब 70 पुलिसकर्मी शामिल हैं। बहरामी ने कहा कि गजनी को तालिबान के हाथों में जाने से रोकने में मदद के लिए तकरीबन 1000 अतिरिक्त सैनिकों को शहर में भेजा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि तालिबान के 12 नेताओं समेत 194 विद्रोही मारे गए हैं। मृतकों में पाकिस्तानी, चेचेन और अरब के विदेशी लड़ाके शामिल हैं।
 
तालिबान ने शहर के बाहरी हिस्से में स्थित एक टेलीफोन टावर को तबाह कर दिया। इससे सभी लैंडलाइन और मोबाइल फोनों का संपर्क टूट गया है। इससे भी लड़ाई के विवरण की पुष्टि करने में दिक्कत हो रही है। अफगान अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि शहर को तालिबान के हाथों में नहीं जाने दिया जाएगा और वहां पर सरकारी ठिकानों और अन्य संस्थाओं पर अफगान बलों का ही नियंत्रण है।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS