ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
बाढ़ और भूस्खलन वियतनाम बेहाल, 7 लोगों की मौत, कई लापता
By Deshwani | Publish Date: 25/6/2018 12:51:35 PM
बाढ़ और भूस्खलन वियतनाम बेहाल, 7 लोगों की मौत, कई लापता

नई दिल्ली। वियतनाम में आई बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। उत्तरी वियतनाम में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और कई लोग लापता हैं। इस तबाही में सबसे अधिक लाई चाऊ क्षेत्र प्रभावित हुआ हैं वहां पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि लापता हुए कई लोगों की तलाश की जा रही है।   


वियतनाम आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एक बयान में कहा कि निकटवर्ती हा गियांग प्रांत में मकान ढहने से दो लोगों की मौत हो गई। कुछ इलाकों में भूस्खलन से यातायात भी प्रभावित हुआ है। अगले दो दिन तक क्षेत्र में भारी बारिश होने की आशंका है। दक्षिणपूर्व एशियाई देश में बाढ़ और तूफान से हर साल सैकड़ों लोग मारे जाते हैं और अरबों डॉलर का नुकसान होता है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS