अंतरराष्ट्रीय
आत्मघाती हमलों से दहला नाइजीरिया, 31 की मौत
By Deshwani | Publish Date: 18/6/2018 10:37:06 AMनई दिल्ली। नाइजीरिया में आत्मघाती हमलों में 31 लोगों की मौत हो गई है। इस हमले में मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। खबरों के मुताबिक संदिग्ध बोको हरम के जिहादियों ने ये आत्मघाती धमाका किया है।
हमलावरों ने ईद उल फितर की छुट्टियां मनाकर लौट रहे लोगों को निशाना बनाकर किया हमला। स्थानीय सरकार के एक अधिकारी ने 31 लोगों के मरने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मरने वाले लोगों की संख्या 31 तक पहुंच चुकी है। यह आंकड़ा बढ़ सकता है, क्योंकि घायलों में कई ऐसे लोग हैं, जिनके बचने की संभावना नहीं है।