अंतरराष्ट्रीय
जापान में भूकंप के झटके, 3 लोगों की मौत, कई घायल
By Deshwani | Publish Date: 18/6/2018 10:15:45 AMनई दिल्ली। जापान के क्योटो और ओसाका में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.1 बताई जा रही है। स्थानीय मीडिया के अनुसार भूकंप के तेज झटकों की वजह से कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए और कई मकानों में आग भी लग गई। इस झटके में एक बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हो गए।
भूकंप के कारण ओसाका, शिगा, क्योतो और नारा में हाईस्पीड बुलेट ट्रेन और स्थानीय रेल सेवाएं बाधित हुई। प्रशासन का कहना है कि भूकंप से क्षेत्र में 15 में से कोई भी परमाणु रिएक्टर प्रभावित नहीं हआ। भूकंप के बाद ओसाका में लगभग 170,000 घरों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई।