अंतरराष्ट्रीय
वेनेजुएला: क्लब में भगदड़ मचने से 17 लोगों की मौत
By Deshwani | Publish Date: 17/6/2018 11:08:47 AMकराकास। वेनेजुएला के कराकास में एक क्लब में आंसू गैस के एक कनस्तर में विस्फोट होने के बाद मची भगदड़ में आठ नाबालिगों सहित 17 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
गृह एवं न्याय मंत्री नेस्तर रेवेरोल ने बताया कि एक मिडिल स्कूल की ग्रेजुएशन पार्टी के दौरान झगड़ा होने पर किसी ने आंसू गैस में विस्फोट कर दिया। इसके चलते 500 से अधिक लोग निकास द्वार की ओर भागने लगे। आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक लोगों की दम घुटने से मौत हुई। कम से कम पांच लोगों को इस घटना में चोटें आई और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।