अंतरराष्ट्रीय
पनामा पेपर मामला में बेटी मरियम के नाम घसीटे जाने को लेकर शरीफ नाराज
By Deshwani | Publish Date: 26/5/2018 12:08:10 PMइस्लामाबाद। पनामा पेपर्स मामले में बेटी मरियम के नाम घसीटे जाने को लेकर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने नाराजगी जताते हुए आज चेतावनी दी कि पनामा पेपर मामले में देश की भ्रष्टाचार निरोधक अदालत में उनकी बेटी मरियम को खींचने वाले लोगों को अपने कृत्यों के परिणाम भुगतने होंगे। लंदन में उनकी आलीशान संपत्तियों को लेकर पिछले वर्ष शरीफ और उनके परिवार के खिलाफ भ्रष्टाचार के तीन मामले शुरू किए गए थे।
शरीफ ने दावा किया कि मरियम का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं था लेकिन उसे अदालत के मामलों में घसीटा गया। उन्होंने कहा कि अपनी बेटी को एक आरोपी के रूप में कटघरे में खड़ा देखना उनके लिए दर्दनाक है। शरीफ ने कहा कि मरियम का उस वक्त से कोई संबंध नहीं है जिसके लिए हमें दंडि़त किया जा रहा है। वे उससे गल्फ स्टील के बारे में पूछताछ कर रहे हैं। वह उस समय केवल एक वर्ष थीं।