अंतरराष्ट्रीय
कनाडा में भारतीय रेस्टोरेंट में धमाका, दर्जनों लोग घायल
By Deshwani | Publish Date: 25/5/2018 12:59:52 PMनई दिल्ली। कनाडा के ओंटारियो में कल रात करीब 10.30 बजे बॉम्बे भेल नाम के एक इंडियन रेस्टोरेंट में धमाका हुआ है। धमाके में 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिनमें से तीन की हालत ज्यादा नाजुक बताई जा रही है। घटना के बारे में सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ता टीम भी तुरंत मौके पर पहुंच चुकी हैं। साथ ही घायलों के इलाज के लिए डॉक्टर्स की टीम भी वहां पहुंच चुकी है। राहत बचाव कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
घटनास्थल पर मौजूद चिकित्सकों ने बताया कि विस्फोट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें पटोरंटो के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।