ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
अमरीका: टेक्सास के स्कूल में भीषण गोलीबारी, 10 लोगों की हुई मौत
By Deshwani | Publish Date: 19/5/2018 11:16:34 AM
अमरीका: टेक्सास के स्कूल में भीषण गोलीबारी, 10 लोगों की हुई मौत

ह्यूस्टन। अमरीका में टेक्सास प्रांत के एक हाई स्कूल में शुक्रवार को एक बंदूकधारी की गोलीबारी में दस लोगों की मौत हो गई। यहां से करीब 50 किलोमीटर दूर सांता फे हाईस्कूल में यह वारदात हुई। 

 
हैरिस काउंटी शेरिफ एड गोंजालेज ने कहा कि मृतकों में ज्यादातर छात्र हैं। उन्होंने कहा कि हिरासत में लिए गए दोनों स्कूल के छात्र हैं उनमें वह भी है जो संभवत: बंदूकधारी है। गोंजालेज ने कहा कि स्कूल में छानबीन जारी है और मौके से विस्फोटक की कोई जानकारी नहीं मिली है। गोलीबारी में कई अन्य छात्र घायल हुए। सांता फे एचएस के सहायक प्राचार्य क्रिस रिचर्डसन ने बताया कि हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
 
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस घटना पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने ट्वीट किया , ‘‘ टेक्सास में स्कूल में गोलीबारी। शुरुआती रिपोर्ट अच्छी नहीं है। ईश्वर सभी पर कृपा बनाए रखें। ’’     
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS