अंतरराष्ट्रीय
अफगानिस्तान: काबुल में कार बम विस्फोट में 3 की मौत, दो घायल
By Deshwani | Publish Date: 17/3/2018 7:21:58 PMकाबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आज कार बम विस्फोट में कम से कम तीन लोग मारे गए और दो घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि इस हमले का निशाना संभवत एक विदेशी कांट्रैक्टर कंपनी थी।
गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नजीब दानिश ने बताया कि हमले में हताहत होने वाले सभी नागरिक हैं और कांट्रैक्टर्स में से किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पीड़ित आम नागरिक हैं, जो रोजमर्रा के कामकाज पर जा रहे थे।
मोहम्मद उस्मान नाम के एक व्यक्ति ने बताया, जब मैंने शव देखे, तो मैं बुरी तरह डर गया। विस्फोट में आसपास की इमारतों को नुकसान पहुंचा है। इस प्रत्यक्षदर्शी ने चार या पांच शव देखने की बात कही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है।