ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
अंतरराष्ट्रीय
बलूचिस्तान में विस्फोट में 2 की मौत, 7 घायल
By Deshwani | Publish Date: 16/3/2018 12:27:32 PM
बलूचिस्तान में विस्फोट में 2 की मौत, 7 घायल

कराची। पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान के किला सैफुल्लाह जिले में एक घर में हुए विस्फोट में कम-से-कम दो व्यक्तियों की मौत हो गई और सात अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

 

 

उन्होंने बताया कि मलबे में कई अन्य लोग फंसे हुए हैं और उन्हें बचाने की कोशिशें की जा रही है। यह घटना कल रात की है जिसमें घर की दीवारें और छत ढह गई। किला सैफुल्लाह के उपायुक्त शफकत अनवर शाहवानी ने कहा कि हम नहीं जानते कि विस्फोट किस वजह से हुआ, लेकिन यह काफी शक्तिशाली था और घर को क्षतिग्रस्त कर गया।

 

 

घायलों में एक ही परिवार की महिलाएं और बच्चे शामिल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गत कुछ सालों में बलूचिस्तान प्रांत में कई आतंकी हमले हुए हैं। यहां आतंकवादी और अलगाववादी लगातार सुरक्षा बलों और संस्थानों को निशाना बना रहे हैं।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS