ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
अंतरराष्ट्रीय
आज हड़ताल पर रहेंगे संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारी
By Deshwani | Publish Date: 16/3/2018 10:48:48 AM
आज हड़ताल पर रहेंगे संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारी

जेनेवा। संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारी वेतन कटौती के विरोध में आज हड़ताल पर रहेंगे। इस वजह से आज मानव अधिकार परिषद और संयुक्त राष्ट्र (संरा) यूरोपीय मुख्यालयों में होने वाली बैठकें नहीं होंगी। इस संबंध में कर्चारियों ने एक मेल जारी किया है जिसमें लिखा कि शुक्रवार हड़ताल का पहला दिन है। कृपया घर पर रहें। संरा के जिनेवा में स्थित कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारी गत वर्ष मई महीने में की गई वेतन में 7.5 प्रतिशत की कटौती का विरोध कर रहे हैं जो अब प्रभाव में आया है।

 

गौरतलब है कि संरा के आठ प्रतिष्ठानों की लागत का सर्वे करने के बाद स्वतंत्र विशेषज्ञों के एक समूह अंतरराष्ट्रीय नागरिक सेवा आयोग (आईसीएसी) ने कर्मचारियों के वेतन में कटौती का प्रस्ताव किया था। विशेषज्ञों की रिपोर्ट में कहा गया था कि जिनेवा के कर्मचारियों को न्यूयार्क के कर्मचारियों के समान लाने के लिए उनके वेतन में कटौती करना जरूरी है। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS