ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
गोपालगंज
घर में घुसे आशिक मिजाज दारोगा की लोगों ने जमकर की पिटाई, बनाया बंधक
By Deshwani | Publish Date: 23/11/2019 3:54:46 PM
घर में घुसे आशिक मिजाज दारोगा की लोगों ने जमकर की पिटाई, बनाया बंधक

गोपालगंज। बिहार पुलिस आए दिन अपने कारनामों के चलते चर्चा का विषय बनी रहती है। ताजा मामला गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र का है, जहां दारोगा की करतूतों के चलते उसको बंधक बनाकर लोगों ने पिटाई कर दी।

 
जानकारी के अनुसार थावे थाने के वृंदावन मौजे गांव में लोगों ने आशिक मिजाज दारोगा को बंधक बना कर पिटाई कर दी। आरोपित दारोगा का नाम निशिकांत उपाध्याय है, जो थावे थाने में पदस्थापित हैं। एसपी मनोज कुमार तिवारी ने पूरे मामले की जांच करने का आदेश दिया है।  मौके पर पुलिस पदाधिकारी को बंधक बने दारोगा को छुड़ाया।
 
गांव के लोगों का आरोप था कि दारोगा निशिकांत उपाध्याय अंधेरे का लाभ उठाकर आये दिन गांव की एक लड़की से मिलने आता था। देर शाम में दारोगा जैसे ही पहुंचा, ग्रामीणों ने उसे देख लिया और घर में ही बंधक बना लिया। बंधक बनाने के बाद दारोगा की जमकर पिटाई की गयी। गांव में बड़ी संख्या में लोग जुटे गये। घटना से आक्रोशित ग्रामीण मौके पर एसपी को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। वहीं, एसपी मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि पूरे मामले में जांच का आदेश दिया गया है। आरोप सत्य होने पर कार्रवाई की जायेगी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS