ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मनोरंजन
भारतीय सिनेमा जगत में संगीत प्रेमियों के दिल में अमिट पहचान बनायी चित्रगुप्त ने : राजीव रंजन प्रसाद
By Deshwani | Publish Date: 11/1/2022 11:28:20 PM
भारतीय सिनेमा जगत में संगीत प्रेमियों के दिल में अमिट पहचान बनायी चित्रगुप्त ने : राजीव रंजन प्रसाद

पटना जितेन्द्र कुमार सिन्हा। जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस) कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के सौजन्य से महान संगीतकार चित्रगुप्त श्रीवास्तव की पुण्यतिथि पर 14 जनवरी को साहित्यिक प्रस्तुति का आयोजन करेगा। उक्त जानकारी जीकेसी कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी। 

 
 
 
 
 उन्होंने बताया कि हर दिल अजीज महान संगीतकार चित्रगुप्त श्रीवास्तव की पुण्यतिथि के अवसर पर वर्चुअल साहित्यिक प्रस्तुति का आयोजन होगा।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि चित्रगुप्त श्रीवास्तव के पुत्र आनंद-मिलिंद को आमंत्रित किया गया है। चित्रगुप्त श्रीवास्तव से जुड़े संस्मरण को सुप्रसिद्ध कलाकार अंजन श्रीवास्तव और सुप्रसिद्ध कवि आलोक अविरल साझा करेंगे। कार्यक्रम में शालिनी बैरागी, प्रीति लाल, नवीन कुमार, मृणालिनी अखौरी और दीपक वर्मा चित्रगुप्त श्रीवास्तव के गीतों पर प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम को जीकेसी कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के महासचिव पवन सक्सेना और राष्ट्रीय सचिव शिवानी गौड़ होस्ट करेंगी।
    
 
 
 
ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा है कि चित्रगुप्त श्रीवास्तव को भारतीय सिनेमा जगत में महान संगीतकारों में शुमार किया जाता है। 
 
 
 
 
 
उन्होंने एक से बढ़कर एक गीतों को संगीतबद्ध कर लोगों का दिल जीता। चित्रगुप्त श्रीवास्तव के संगीतबद्ध गीतों ने श्रोताओं के दिलों पर अमिट पहचान बनायी है। उन्होंने भारतीय सिनेमा के संगीत जगत को नया आयाम दिया। संगीत के के क्षेत्र में उनके योगदान को कोई भूला नहीं सकता। आज भी वह अपने संगीतबद्ध गीतों के जरिये लोगों के दिल पर राज करते हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS