मनोरंजन
ड्रग्स केस: रणवीर सिंह के साथ मुंबई पहुंचीं दीपिका पादुकोण, 26 को एनसीबी के सामने उपस्थित होंगी
By Deshwani | Publish Date: 24/9/2020 9:34:03 PMमुंबई। बॉलीवुड ड्रग्स केस में एनसीबी की जांच का सामना करने मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण गोवा से मुंबई पहुंची गई हैं। उनके साथ पति रणवीर सिंह भी मौजूद रहे। दीपिका चार्टेड प्लेन से मुंबई आईं। बता दें कि एनसीबी ने दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और श्रद्धा कपूर सहित कई बॉलीवुड सेलेब्स को समन भेजा है।
दीपिका पादुकोण को एनसीबी ने 25 सितंबर को पेश होने का नोटिस भेजा था। अब खबर है कि दीपिका एनसीबी के सामने 26 सितंबर को पेश होंगी। रकुल प्रीत सिंह कल एनसीबी के सामने पेश होंगी। वहीं सारा अली खान और श्रद्धा कपूर 26 सितंबर को एनसीबी के सामने पेश होंगी।