ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मनोरंजन
गोविंदा को पसंद आई भांजे विनय आनंद का नया अलबम
By Deshwani | Publish Date: 13/5/2020 5:45:08 PM
गोविंदा को पसंद आई भांजे विनय आनंद का नया अलबम

पटना भोजपुरी के जानेमाने फिल्‍म कलाकार विनय आनंद और बिहार की बेटी देवी, जिनके कई अलबम हमलोग सुन चुके और सभी सुपर हिट हो चुके हैं – का नया अलबम ‘सईंया बनादS बेबी डॉल हो’ इन दिनों खूब धमाल मचा रहा है। यह अलबम कुछ दिनों पहले ही फ्लाइंग हॉर्स म्‍यूजिक इंटरटेंमेंट पर रिलीज हुआ था, जिसमें विनय आनंद की भी भागीदारी है। अब इस गाने को भोजपुरी ऑडियंस ने सर आंखों पर बिठा लिया है।

 
 
 
लिंक : https://youtu.be/_7TsmOCxleI
 
वहीं, इस अलबम के सक्‍सेस पर विनय आनंद ने बताया कि वे अपने सक्‍सेस से खुश हैं और खासकर देवी को धन्‍यवाद देना चाहते हैं, जिन्‍होंने फ्लाइंग हॉर्स म्‍यूजिक इंटरटेंमेंट के लिए अपनी आवाज दी। उन्‍होंने बताया कि कुछ महीने पहले जब यह गाना तैयार हो रहा था, तब उन्‍होंने इसे अपने मामा गोविंदा को सुनाया था। गाना सुनाने का मकसद ये भी था कि इस गाने में उनके नाम का भी जिक्र हुआ है। गाना सुनकर गोविंदा ने उन्‍हें शाबासी दी और कहा कि वह उनका नाम ले सकते हैं। यह उनका हक है। साथ ही उन्‍होंने इस गाने के लिए शुभकामनाएं भी दी।
 
 
 
विनय आनंद ने बताया कि इस गाने के सक्‍सेस के बाद वे देवी के साथ कई और नए अलबम लेकर आने वाले हैं। उनकी इच्‍छा है कि वे फ्लाइंग हॉर्स म्‍यूजिक इंटरटेंमेंट से भोजपुरी के दूसरे सुपर स्‍टार सिंगर पवन सिंह, खेसारीलाल यादव, दिनेशलाल यादव निरहुआ और मनोज तिवारी जैसे लोगों को भी जोडें। आपको बता दें कि इस अलबम में आवाज देवी और रैप विनय आनंद का है। लिरिक्‍स संतोष पुरी का है। म्‍यूजिक डायरेक्‍टर गोविंद ओझा और पीआरओ रंजन सिन्‍हा हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS