मनोरंजन
'दोस्ताना 2' की टीम के साथ जाह्नवी कपूर ने चंडीगढ़ में 'दाल मखनी' का लिया लुफ्त
By Deshwani | Publish Date: 13/11/2019 3:54:57 PMनई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर कपूर इन दिनों फिल्म 'दोस्ताना 2' की शूटिंग के लिए पंजाब में हैं। 'दोस्ताना 2' में जाह्नवी के अलावा कार्तिक आर्यन और लक्ष्य मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म की शूटिंग पंजाब में कई शहरों में होगी। वह इन दिनों पंजाबी फूड का भी लुफ्त उठा रही है। चंडीगढ़ में एक लोकप्रिय ढाबे पर अपनी टीम के साथ जाह्नवी कपूर ने दाल मखनी का आनंद लिया। जाह्नवी कपूर ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।
'दोस्ताना 2' साल 2008 में आई फिल्म 'दोस्ताना' का रीमेक है। जाह्नवी कपूर ने कुछ दिन पहले अमृतसर में स्वर्ण मंदिर का भी दौरा किया था। जाह्नवी ग्रे और स्काई ब्लू कलर का सूट पहनकर मंदिर पहुंची थी। जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर साझा की थी। रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'दोस्ताना 2' के पहले शेड्यूल की शूटिंग इन दिनों चंडीगढ़ में हो रही है। कार्तिक आर्यन ने कुछ दिनों पहले क्लैपबोर्ड की तस्वीर साझा कर इसकी जानकारी दी थी।
दोस्ताना 2' करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है। इसका निर्देशक कॉलिन डी कुन्हा कर रहे हैं।फिल्म 'दोस्ताना 2' अगले साल रिलीज होगी। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, जाह्नवी कपूर और लक्ष्य मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 'दोस्ताना 2' साल 2008 में आई प्रियंका चोपड़ा, जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन की फिल्म 'दोस्ताना' का सीक्वल है।