मनोरंजन
हॉरर फिल्म 'घोस्ट' का पहला गाना 'दिल मांग रहा है' लोगों की जुबान पर चढ़ा, रिलीज होते ही वायरल
By Deshwani | Publish Date: 25/9/2019 5:53:54 PMमुंबई। हॉरर फिल्मों के लिए चर्चित निर्देशक विक्रम भट्ट की फिल्म घोस्ट का पहला वीडियो सांग 'दिल मांग रहा है मोहलत तेरे साथ धड़कने की' आज रिलीज हो गया है। यह एक रोमांटिक सांग है। फिल्म समीक्षक कोमल नाहटा ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है।
'घोस्ट' का यह गाना सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। गाने में शिवम् भार्गव और सनाया ईरानी के बीच की रोमांटिक कमेस्ट्री को दिखा जा सकता है। इस गाने को यासीर देसाई ने अपनी आवाज दी है, जबकि लिरिक्स संजीव अजय ने तैयार किया है। इस गाने को संजीव दर्शन ने कम्पोज किया है। फिल्म का ट्रेलर अभी हाल ही में जारी हुआ था।
हॉरर और थ्रिलर से भरपूर इस फिल्म में सनाया ईरानी वकील की भूमिका में नजर आयेंगी। वहीं अभिनेता शिवम् भार्गव उनके क्लाइंट होंगे। फिल्म का निर्देशन विक्रम भट्ट कर रहे हैं। वासु भगनानी के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी यह फिल्म 18 अक्टूबर को रिलीज हो होगी।