ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मनोरंजन
B' day spl: बॉलीवुड की 'सिंघम गर्ल' काजल अग्रवाल सुपरस्टार प्रभास पर थी फिदा, देखिए अनदेखी तस्वीरें...
By Deshwani | Publish Date: 19/6/2019 4:05:01 PM
B' day spl: बॉलीवुड की 'सिंघम गर्ल' काजल अग्रवाल सुपरस्टार प्रभास पर थी फिदा, देखिए अनदेखी तस्वीरें...

नई दिल्ली । बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की हॉट अदाकारा काजल अग्रवाल का आज 34वां जन्मदिन है। इनका जन्म 19 जून 1985 को  मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। काजल ने बॉलीवुड में साल 2004 में फिल्म विवेक ओबरॉय और ऐश्वर्या राय की फिल्म क्यों हो गया ना से डेब्यू किया था। उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में कार्य किया है जैसे: सिंघम और स्पेशल 26, इत्यादि। काजल ने वैसे तो साउथ में कई फिल्मों में काम किया है। लेकिन बॉलीवुड में उन्हें 'सिंघम गर्ल' के नाम से जाना जाता है। 

 
इसके बाद 2007 में काजल ने से साल 2007 में फिल्म 'लक्ष्मी कल्याणम' से डेब्यू किया था। काजल को पहचान एस.एस.राजमौली की फिल्म मगाधीरा से मिली। यह एक ऐतिहासिक काल वाली फिक्शन पर आधारित कहानी थी, जो कई भाषाओं में डब हुई और आज भी पसंद की जाती है। 
 
तेलुगू फिल्मों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के श्रेणी में फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए इन्हें नामित किया गया था।
 
 
2016 में इन्होंने एक और बॉलीवुड फिल्म की जिसमे रणदीप हुड्डा के साथ नजर आयी। फिल्म का नाम था दो लफ्ज़ की कहानी। ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पायी।
 
 
 
काजल साउथ के बाहुबली स्टार प्रभास की गर्लफ्रेंड भी रह चुकी हैं। एक समय पर दोनों के अफेयर की चर्चाएं जोरों पर थीं। हालांकि ये रिश्ता किसी मुकाम पर पहुंचने से पहले ही टूट गया। 
 
काजल ने FHM नाम की मैग्जीन के लिए फोटोशूट करवाया लेकिन बाद में मैगजीन ने काजल की टॉपलेस फोटो अपने कवर पेज पर छापी जिसके लिए विवाद हुआ क्योंकि काजल के अनुसार उन्होंने ऐसी कोई फोटो को शूट में दिया ही नहीं और उनकी फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई है।
 
वर्कफ्रंट की बात करें तो काजल पिछली बार तेलुगू फिल्म सीता में काम करती नजर आई थीं। काजल जल्द ही फिल्म पेरिस-पेरिस में नजर आएंगी। यह फिल्म कंगना रनौत स्टारर हिंदी फिल्म क्वीन का तमिल रीमेक होगी। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS