ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मनोरंजन
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर, दिग्गज साहित्यकार गिरीश कर्नाड नहीं रहे, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख
By Deshwani | Publish Date: 10/6/2019 11:51:44 AM
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर, दिग्गज साहित्यकार गिरीश कर्नाड नहीं रहे, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर, जाने-माने कन्नड़ साह‍ित्यकार, रंगकर्मी ग‍िरीश कर्नाड  का 81 साल की उम्र में आज बेंगलुरु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और प‍िछले कुछ महीनों से उनका इलाज चल रहा था। सोमवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

 
सुप्रसिद्ध अभिनेता गिरीश कर्नाड का जन्म 19 मई 1938 को हुआ था। वह जाने-माने कवि और रंगमंच कर्मी रहे। उनको 1978 में आई फिल्म भूमिका के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था। इसके अलावा उन्हें 1998 में साह‍ित्य के प्रत‍िष्ठ‍ित ज्ञानपीठ अवॉर्ड से नवाजा गया था। ग‍िरीश कर्नाड ऐसे अभ‍िनेता थे, ज‍िन्होंने कर्मश‍िल स‍िनेमा के साथ समानांतर स‍िनेमा के ल‍िए भी जमकर काम किया।
 
उन्होंने कहानी लेखक, नाटककार, फ़िल्म निर्देशक और फ़िल्म अभिनेता के रूप में ख्याति अर्जित की है। उन्हें 1994 में साहित्य अकादमी पुरस्कार, 1998 में ज्ञानपीठ पुरस्कार के अलावा पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। उन्होंने हिन्दी में उत्सव, मंथन, इक़बाल, डोर जैसी फ़िल्मों में काम किया है।
 
गिरीश कर्नाड के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'गिरीश कर्नाड को सभी माध्यमों में उनके अभिनय के लिए याद किया जाएगा। उनके काम आने वाले कई सालों तक  लोकप्रिय होते रहेंगे। उनके निधन से दुखी हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले'।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS