मनोरंजन
खुशी कपूर बॉलीवुड में रख सकती हैं कदम, बहन जाह्नवी ने दी जानकारी
By Deshwani | Publish Date: 10/4/2019 2:58:26 PMमुंबई। जाह्नवी कपूर बॉलीवुड में कदम रख चुकी हैं। उन्होंने फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में उनके अपोजित ईशान खट्टर नजर आए थे। जाह्नवी के बाद अब उनकी बहन खुशी कपूर के बॉलीवुड में डेब्यू करने की खबरें आ रही थी।
कुछ दिनों पहले ऐसी चर्चा सामने आई थी कि खुशी कपूर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के ऑपोजिट करण जौहर की फिल्म से डेब्यू कर सकती हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई भी ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है।
जाह्नवी कपूर ने हाल में खुलासा किया है कि खुशी भी फिल्मों में काम करना चाहती हैं। उन्होंने एक चैट शो में कहा कि उनकी छोटी बहन हिंदी फिल्मों में डेब्यू करने से पहले न्यूयॉर्क फिल्म अकैडमी में एक्टिंग कोर्स ज्वाइन करेंगी। जाह्नवी ने यह कहा कि इस कोर्स को करने के बाद ही खुशी फैसला लेंगी कि उन्हें क्या करना है।
जाह्नवी इस समय इंडियन एयरफोर्स की पायलट गुंजन सक्सेना की बायॉपिक की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा उन्हें करण जौहर ने अपनी मल्टीस्टारर फिल्म ‘तख्त’ में भी साइन किया है।