ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मनोरंजन
मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर को बॉलीवुड में लॉन्च करेंगी फराह खान
By Deshwani | Publish Date: 12/1/2019 11:12:42 AM
मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर को बॉलीवुड में लॉन्च करेंगी फराह खान

मुंबई। वर्ष 2017 में भारत की मानुषी छिल्लर मिस वर्ल्ड बनीं थीं तब से ही उनकी खूबसूरती के चर्चे थे। मानुषी के फैंस उन्हें बॉलीवुड में देखना चाहते थे। एक लंबे अंतराल के बाद आखिर में मानुषी ने भी बॉलीवुड में डेब्यू का मन बना लिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही मानुषी छिल्लर बड़े परदे पर नजर आ सकती हैं। इस संदर्भ में उन्होंने फराह खान से मुलाकात की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वो डायरेक्टर फराह खान से एक फिल्म प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत कर रही हैं।      

 
बता दें कि पहले खबर थी कि मिस वर्ल्ड मानुषी करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म से डेब्यू करेंगी, लेकिन अब खबर है कि फराह मानुषी को लॉन्च करना चाहती हैं। दीपिका पादुकोण को ओम शांति ओम से लॉन्च कर चुकीं फराह ने मानुषी से मुलाकात की है। दोनों ने अपने इस फिल्म प्रोजेक्ट को लेकर बात की।
 
मानुषी और फराह की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर आई है, जिससे ये चर्चा और तेज हो गई। हालांकि, ये भी बताया जा रहा है कि मानुषी फराह के साथ एक म्यूजिक वीडियो कर रही है। मानुषी कई बार पहले कह चुकी हैं कि वे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बनना चाहती हैं।
बता दें कि मानुषी छिल्लर हरियाणा की रहने वालीं हैं। मानुषी मेड‍िकल की पढ़ाई कर रही थीं। मानुषी छिल्लर मिस हरियाणा भी रह चुकी हैं। हरियाणा के मध्‍यमवर्गीय परिवार से ताल्‍लुक रखने वाली मानुषी सोनीपत के भगत फूल सिंह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज फॉर वूमेन की छात्रा रह चुकी हैं। मिस इंडिया के अलावा मानुषी ने मिस फोटोजेनिक का अवॉर्ड अपने नाम किया। सभी की नजरें अब मानुषी के बॉलीवुड में एंट्री पर हैं। 
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS