ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मनोरंजन
प्रियंका की शादी में सारी लाइम लाइट ले गया उनकी विदेशी देवरानी का देसी स्‍वैग...
By Deshwani | Publish Date: 4/12/2018 4:03:20 PM
प्रियंका की शादी में सारी लाइम लाइट ले गया उनकी विदेशी देवरानी का देसी स्‍वैग...

नई दिल्‍ली। 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा अमेरिकल सिंगर-एक्‍टर निक जोनास से शादी कर अब जल्‍द ही अमेरिका जाने वाली है। इससे पहले यह जोड़ी आज दिल्‍ली में अपनी शादी का ग्रैंड रिसेप्‍शन देने जा रही है। प्रियंका और निक की शादी जोधपुर के उम्‍मेद भवन में हुई है, जहां चोपड़ा और जोनास परिवारों ने काफी मस्‍ती की है। लेकिन इस सब के बीच प्रियंका चोपड़ा की होने वाली देवरानी का 'देसी स्‍टाइल' प्रियंका के इंडियन फैंस को कुछ ज्‍यादा ही पसंद आ रहा है।

 
प्रियंका चोपड़ा के देवर जो जोनास की मंगेतर सोफी टर्नर अमेरिकन टीवी इंडस्‍ट्री का जानामाना नाम हैं। 
 
बता दें कि दुनिया भर में प्रसिद्ध टीवी सीरीज 'गेम ऑफ थ्रॉन्‍स' में सोफी टर्नर सांस स्‍टार्क का किरदार निभाती हैं। सोफी का यह किरदार इस सीरीज में नेगेटिव है, लेकिन जब से वह प्रियंका की शादी में नजर आई हैं उनके इस देसी अंदाज को काफी पसंद किया जा रहा है।
 
सबसे पहले मुंबई में प्रियंका चोपड़ा के घर हुई गणेश पूजा में सोफी लाल और पीले रंग के सूट सलवार में नजर आईं। उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर जमकर पसंद किया गया।
 
प्रियंका की शादी के फंक्‍शन्‍स में भी सोफी बिलकुल इंडियन लुक में नजर आईं। सोफी ने प्रियंका की शादी में हुए संगीत में इंडियन लहंगा पहनकर मजेदार डांस परफॉर्मेंस भी किया।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS