मनोरंजन
शादी के बाद LEAk हुई दीपिका पादुकोण की पहली फोटो, रिश्तेदारों के साथ आईं नजर
By Deshwani | Publish Date: 16/11/2018 5:31:34 PMनई दिल्ली। चाहे सोनम कपूर की शादी हो या फिर अनुष्का शर्मा की, शादी के तुरंत बाद इन दोनो सितारों की तस्वीरों से इंटरनेट पट गया था। लेकिन दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी शादी को कुछ ऐसा प्राइवेट रखा है कि उनकी तब तक कोई तस्वीर सामने ही नहीं आई, जब तक उन दोनों ने खुद अपनी झलक सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की। लेकिन शादी के पहले भले ही यह जोड़ी खुद को दुनिया की नजरों से बचा ले गई हो, लेकिन शादी के बाद भवनानी परिवार की दुल्हन बन चुकी दीपिका पादुकोण की पहली झलक इंटरनेट पर आखिरकार आ ही गई है।
दीपिका और रणवीर सिंह की शादी गुरुवार को इटली में पंजाबी-सिंधी रीति-रिवाज से हुई है। इस शादी में दीपिका और रणवीर दोनों ही लाल रंग के डिजाइनर सब्यसाची के ड्रेस में नजर आए। सिंधी अंदाज में हुई इस शादी की थीम लाल रखी गई और पूरे वेन्यू को गुलाब के फूलों से सजाया गया था। जबकि वहीं एक दिन पहले यानी बुधवार को कोंकणी अंदाज में शादी हुई थी। ऐसे में शादी के बाद की दीपिका पादुकोण की एक फोटो सामने आई हैं, जिमसें वह अपने रिलेटिव्स के साथ नजर आ रही हैं। यह फोटो गुरुवार को हुई शादी के बाद शाम की पार्टी का है।
बता दें कि दीपिका और रणवीर ने कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाज में शादी की है। इन दोनों सितारों ने पूरा ध्यान रखा कि उनकी शादी की कोई भी तस्वीर सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट करने से पहले न पहुंचे। इसी के चलते शादी में शरीक हुए मेहमानों को भी फोन ले जाने की इजाजत नहीं थी।
'राम-लीला’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ जैसी फिल्मों में एक साथ काम करे चुके दीपिका और रणवीर 10 अक्टूबर को इटली के लिए रवाना हुए थे। दोनों ने ही इस दौरान सफेद रंग के कपड़े पहने थे। शादी के बाद 21 और 28 नवम्बर को क्रमश: बेंगलुरू और मुंबई में रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा।