ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मनोरंजन
शादी के बाद इस खूबसूरत और आलीशान घर में रहेगी दीपिका और रणवीर की जोड़ी
By Deshwani | Publish Date: 8/11/2018 5:26:52 PM
शादी के बाद इस खूबसूरत और आलीशान घर में रहेगी दीपिका और रणवीर की जोड़ी

मुबंई। अब बी-टाउन की इतनी बड़ी शादी हो और उसकी चर्चा ना हो ऐसा कैसे हो सकता है। जी हां, बात हो रही है सभी के फेवरेट दीपवीर की शादी की। 14-15 नवंबर को दोनों की शादी है और इसकी रस्में शुरू हो चुकी हैं। फैंस हर वक्त उनकी लेटेस्ट तस्वीरें देखने के इंतज़ार में रहते हैं। 

फैंस जानते हैं कि इटली में शादी के बाद भारत लौटकर पहला रिसेप्शन बंगलुरु में दिया जाएगा। रिसेप्शन के बाद दोनों मुंबई में ही रहने वाले हैं, लेकिन कहां? तो खबर है कि इसकी तैयारी भी शुरू हो चुकी है। शादी की तैयारियों के साथ ही दीपवीर अपने नए घर की भी तैयारियों में लगे हुए हैं।
 
पहले दीपिका का घर अब दीपवीर का घर होने वाला है। मतलब यह कि शादी के बाद दोनों ने एक नया घर ढूंढने की जगह दीपिका के घर को चुना है। दीपिका और रणवीर का मानना है कि उन्हें अपने ड्रीम हाउस की अभी कोई जल्दी नहीं है।
 
फिलहाल दोनों दीपिका के मुंबई वाले घर में जाकर रहेंगे। दीपिका का यह अपार्टमेंट मुंबई के प्रभादेवी में है। यह भी पता चला है कि दीपिका और रणवीर अपने लिए कुछ अलग ही चाहते हैं। अपने लिए नए और बेहतरीन घर को चुनना इतना आसान नहीं। इसलिए वे पूरी तैयारी कर ही नया घर लेंगे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS