ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मनोरंजन
प्रियंका चोपड़ा और निक की शादी की डेट हुई फिक्स, इस शहर में लेंगे सात फेरे
By Deshwani | Publish Date: 17/10/2018 3:17:05 PM
प्रियंका चोपड़ा और निक की शादी की डेट हुई फिक्स, इस शहर में लेंगे सात फेरे

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। व्बॉयफ्रेंड निक जोनास से सगाई के बाद से देसी गर्ल की शादी का इंतजार किया जा रहा था। आखिरकार अब वह वेडिंग डेट और डेस्टिनेशन कन्फर्म हो गई है जब प्रियंका अपने मंगेतर निक के साथ विवाह बंधन में बंधेगी।

 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका और निक की शादी 2 दिसंबर को राजस्थान के जोधपुर में होगी। उनका शादी की रस्में 30 नवंबर से ही शुरू हो जाएंगी। दरअसल, फिल्म एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोधपुर के भव्य उम्मेद भवन पैलेस और मेहरानगढ़ फोर्ट में शादी करने की प्लानिंग बना रही हैं। शादी की खरीदारी करने और यहां मेहरानगढ़ और उम्मेद भवन में शादी कार्यक्रम को लेकर वह अपने मंगेतर निक जोनस के साथ अक्टूबर के पहले हफ्ते में जोधपुर गई थीं।
 
मेहरानगढ़ फोर्ट के मैनेजमेंट से उन्होंने बात की और यहां उपलब्ध स्पेस के बारे में जानकारी ली। साथ ही शादी को लेकर यहां होने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी मैनेजमेंट से चर्चा की थी।    
 
गौरतलब है कि प्रियंका और निक की बीते अगस्त माह में ही मुंबई में सगाई हुई थी। इस दौरान निक के परिवार के सदस्य भी विदेश से प्रियंका और निक के साथ मुंबई पहुंचे थे। दोनों ने एक पार्टी भी दी थी। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे मौजूद रहे थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS