ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मनोरंजन
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने 'टिप-टिप बरसा पानी...' पर किया जबरदस्त डांस
By Deshwani | Publish Date: 23/9/2018 2:28:48 PM
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने 'टिप-टिप बरसा पानी...' पर किया जबरदस्त डांस

नई दिल्ली। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह आए दिन स्टेज शो करती रहती हैं। इन दिनों अक्षरा का एक वीडियो इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रही है। यह वीडियो अक्षरा के स्टेज शो का है, जहां उन्होंने जबरदस्त डांस किया। साराराम में आयोजित हुए इस स्टेज शो के वीडियो को इन दिनों यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को अब तक 15 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। 

 
 
बता दें, भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बहुत ही कम समय में भोजपुरी फिल्म जगत की टॉप एक्ट्रेस में अपना नाम दर्ज करवाने वाली अक्षरा सिंह अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी आवाज से भी लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं।
 
मूल रूप से पटना की रहने वाली अक्षरा को अभिनय का हुनर विरासत में मिला, क्योंकि इनके पिता विपिन सिंह भोजपुरी के प्रसिद्ध अभिनेता और इनकी मां नीलिमा सिंह भी एक अभिनेत्री थीं। अक्षरा ने कभी सोचा नहीं था कि वह एक एक्ट्रेस के रूप में अपनी पहचान बनाएंगी। उन्हें बचपन से गाने का बहुत शौक था। वह एक प्लेबैक सिंगर बनना चाहती थीं। लेकिन किस्मत देखिए अक्षरा का आज वह एक सफल एक्ट्रेस के साथ-साथ एक सक्सेसफुल सिंगर भी बन चुकी हैं।
 
 
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS