ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मनोरंजन
मौनी रॉय ने लगाए प्रियंका चोपड़ा के गाने पर ठुमके, लाखों लोगों ने किया लाइक
By Deshwani | Publish Date: 20/9/2018 4:23:07 PM
मौनी रॉय ने लगाए प्रियंका चोपड़ा के गाने पर ठुमके, लाखों लोगों ने किया लाइक

नई दिल्ली। बॉलीवुड में फिल्म 'गोल्ड' से एंट्री करने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी हिट हैं। मौनी रॉय ने हाल ही में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'रामलीला' के आइटम नंबर 'राम चाहे लीला' पर डांस किया है जिसका वीडियो एक फैन पेज पर शेयर किया गया है। लाल कलर की ड्रेस में मौनी एकदम परी लग रही हैं। ज्ञात हो सोशल मीडिया पर मौनी रॉय के 6 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।  

 
टीवी पर नागिन के नाम से फेमस एक्ट्रेस मौनी रॉय अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'गोल्ड' से खबरों में बनी हुई हैं। इसी बीच मौनी का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मौनी इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा के गाने पर ठुमकती नजर आ रही हैं। मौनी के इस डांस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। मौनी ने फिल्म 'रामलीला' के आइटम नंबर 'राम चाहे लीला' पर ठुमके लगाए हैं। इस वीडियो को उनके एक फैन पेज पर शेयर किया गया है। 
 
 
मौनी रॉय ने अपने करियर की शुरुआत एकता कपूर के साथ की थी। दो साल पहले आए एकता कपूर के ही शो 'नागिन' ने मौनी को टीवी पर एक अलग ही पहचान दिलाई। मौनी की इस शोहरत ने उनके लिए बॉलीवुड के दरवाजे खोल दिए। मौनी को सलमान खान के साथ बिग बॉस के प्रोमो एड में काम करने का मौका मिला। इसके बाद उन्हें अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' में लीड एक्ट्रेस का रोल मिला। 
 
 
फिल्म 'गोल्ड' के बाद वह ब्रह्मास्त्र, रोमियो अकबर वाल्टर (रॉ) और मेड इन चाइना जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। मौनी एकता कपूर के वेब चैनल 'एएलटी बालाजी' के साथ एक वेब सीरिज में भी जल्‍द ही नजर आएंगी जिसका नाम 'मेहरुनिसा' है। इस शो में मौनी के के अपोजिट अंगद बेदी को फाइनल कर लिया गया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS