मनोरंजन
फिल्म एंट मैन ने मचाया धमाल, कमाई के मामले में सूरमा को छोड़ा पीछे
By Deshwani | Publish Date: 20/7/2018 4:22:42 PMनई दिल्ली। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह के जीवन पर आधारित दिलजीत दोसांझ स्टारर बायोपिक फिल्म सूरमा बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन कर रही है। रिलीज के हफ्ते भर में फिल्म की कमाई 21.21 करोड़ तक पहुंच गई है। अगर कमाई की रफ्तार इसी तरह बनी रही तो जल्द ही सूरमा अपनी लागत वसूल लेगी। इसके अलावा इस फिल्म पर भी भारत में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म एंट मैन की सफलता का असर पड़ा है। फिल्म ने सूरमा को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है।
तरण आदर्श ने ट्वीट कर फिल्म के कलेक्शन की जानकारी दी है। तरण के मुताबिक ''सूरमा ने शुक्रवार को 3.20 करोड़, शनिवार को 5.05 करोड़, रविवार को 5.60 करोड़, सोमवार को 2 करोड़, मंगलवार को 1.94 करोड़ और बुधवार को 1.77 करोड़ कमाए हैं। फिल्म ने गुरूवार को 1.65 करोड़ कमाए। इस हिसाब से फिल्म की 7 दिन की कुल कमाई 21.21 करोड़ हो गई।