मनोरंजन
सोनम कपूर और जया बच्चन ने वेडिंग रिसेप्शन में जमकर किया डांस
By Deshwani | Publish Date: 23/4/2018 1:24:37 PMनई दिल्ली। फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर और जया बच्चन हाल ही में एक वेडिंग रिसेप्शन में शामिल हुईं थीं। इस पार्टी में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने भी हिस्सा लिया था और इस दौरान सोनम ने भी काफी मस्ती की और जमकर डांस किया। सोनम के साथ जया बच्चन भी डांस की।
गौरतलब है कि हाल ही में मुंबई में फैशन डिजाइनर संदीप खोसला की भतीजी सौदामिनी मट्टू का वेडिंग रिसेप्शनल था। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए थे। सोनम इस वीडियो में संदीप खोसला के साथ अपनी फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' के गाने पर डांस करते हुए नजर आ रही हैं। सोनम के साथ जया भी डांस फ्लोर पर उनका साथ देते हुए नजर आती हैं।