मनोरंजन
महानायक अमिताभ बच्चन नहीं चाहते कि उनके नाम पर कोई म्यूजियम बने
By Deshwani | Publish Date: 24/3/2018 7:31:50 PMनई दिल्ली। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन नहीं चाहते कि उनके नाम पर कोई म्यूजियम बने। उन्होंने अपने नाम पर म्यूजियम बनाने के लिए साफ इंकार कर दिया है। दरअसल, इसकी शुरुआत उस वक्त हुई जब एक ट्विटर यूजर ने बिग बी को ट्वीट करते हुए पूछा कि क्या उनके नाम पर कोई म्यूजियम बनाया जा रहा है। इस पर जवाब देते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा "बिल्कुल मंजूरी नहीं।। यह नहीं होगा!" बता दें, बिग बी ने काफी साफ शब्दों में कहा है कि वह ऐसा नहीं चाहते हैं।
गौरतलब है कि, अंधेरी के विधायक अमीत साटम ने उनके नाम पर और उन्हें समर्पित संग्राहलय निर्माण का प्रस्ताव रखा है। रिपोर्ट के मुताबिक, साटम ने जुहू में संग्रहालय बनाने का विचार प्रस्तावित किया था, जहां अमिताभ भी रहते हैं। साटम ने कथित तौर पर यह प्रस्ताव राज्य विधानसभा में भी पेश किया, जिसमें उन्होंने कहा कि जुहू मुंबई की हॉलीवुड बेवर्ली हिल्स के समान है, क्योंकि इस इलाके में कई बड़े सितारे रहते हैं। हालांकि, बिग बी ने इसके लिए साफ तौर पर मना कर दिया है।