ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मनोरंजन
आलिया के जन्मदिन पर फैंस ने दी ढेर सारी शुभकामनाएं
By Deshwani | Publish Date: 16/3/2018 11:40:29 AM
आलिया के जन्मदिन पर फैंस ने दी ढेर सारी शुभकामनाएं

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपना 25वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। उनके इस खास दिन पर उनके फैंस से लेकर उनके फ्रैंड्स और बॉलीवुड स्टार्स ने उन्हें बर्थडे की ढेर सारी शुभकामनाएं दी। आलिया भट्ट ने भी अपने फैंस को एक सरप्राइज दिया हैं। 
 
दरअसल आलिया ने अपने बर्थडे वाले दिन सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। शेयर की गई ये तस्वीरें उनकी आने वाली फिल्म राजी की हैं। आलिया ने बर्थडे वाले दिन अपने फैंस को आने वाली फिल्म की कुछ तस्वीरें साझा कर फिल्म की झलक दिखाई हैं।
 
तस्वीरों के साथ आलिया ने एक लंबा कैप्शन दिया है, उन्होंने खुदको बर्थडे विश करते हुए लिखा है कि फिल्में मेरे लिए जीना का साधन नहीं है बल्कि यह मेरे जिंदा रहने का कारण हैं। आज से ठीक 25 दिन बाद फिल्म राजी का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा।
 
आलिया द्दारा साझा की गई ये तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा हैं। आपको बता दें कि यह फिल्म मेघना गुलजार के निर्देशन में बन रही हैं। इस फिल्म में आलिया के अपोजिट विक्की कौशल नजर आने वाले हैं।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS