ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मनोरंजन
दिव्यांगों की परेशानी महसूस की : विवेक ओबेरॉय
By Deshwani | Publish Date: 12/9/2017 4:45:06 PM
दिव्यांगों की परेशानी महसूस की : विवेक ओबेरॉय

 नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार विवेक ओबेरॉय का कहना है कि कृष-3 की शूटिंग के दौरान अभिनय को वास्तविक ‘फील’ देने के लिए वह रोजना 13-14 घंटे व्हीलचेयर पर बिताते थे और इसी दौरान उन्होंने दिव्यांगों को होने वाली परेशानी को महसूस किया। विवेक ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान बताया कि नवंबर 2013 में रिलीज कृष-3 में उनका किरदार ऐसा है जो व्हीलचेयर पर ही रहता है।

 
ऐसे में उन्होंने रोजना 13-14 घंटे व्हीलचेयर पर बिताने का फैसला किया। जब नित्यकर्म के लिए वह टायलेट तक गए उसके बाद उन्हें महसूस हुआ कि वास्तव में दिव्यांग भाई-बहनों को रोजना कितनी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कृष-3 में विवेक ने सुपर विलेन काल की भूमिका निभाई है जो पूरी तरह व्हीलचेयर पर आश्रित है और सिर्फ अपनी गर्दन और दो उंगलियां हिला सकता है।
 
विवेक सुगम्य भारत अभियान के ब्रांड एम्बेसडर हैं और समावेशी भारत सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए यहां आए थे। उन्होंने एक सामाजिक संगठन बनाने की भी इच्छा जताई जो अगले पांच साल में एक लाख दिव्यांगों को रोजगार मुहैया करा सके। बॉलीवुड स्टार ने कहा कि वह इसके लिए वित्तीय तथा अन्य हर प्रकार का सहयोग देने के लिए तैयार हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS