ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मनोरंजन
बॉलीवुड ने किया पहलाज निहलानी को हटाने का स्वागत
By Deshwani | Publish Date: 12/8/2017 1:33:31 PM
बॉलीवुड ने किया पहलाज निहलानी को हटाने का स्वागत

मुंबई, (हि.स.)। शुक्रवार शाम तेजी से बदले घटनाक्रम में केंद्र सरकार द्वारा पहलाज निहलानी को सेंसर बोर्ड के चेयरमैन के पद से हटाने का फिल्म इंडस्ट्री में व्यापक स्तर पर स्वागत किया गया है। पहलाज निहलानी को हटाए जाने की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनके जाने की खबर पर खुशी व्यक्त करने वाले संदेशों का तांता लग गया। 
फिल्म इंडस्ट्री में लगभग हर व्यक्ति इस फैसले को सही मान रहा है। अशोक पंडित ने इसे तानाशाही का अंत कहा, तो मुकेश भट्ट ने इसे सही दिशा में लिया गया फैसला बताया। पहलाज निहलानी को त्रासदी कहने वाले अभिनेता कबीर बेदी ने कहा कि ये फैसला बहुत पहले किया जाना चाहिए था। अनुराग कश्यप ने कहा कि वे लंबे समय से इस खबर का इंतजार कर रहे थे। प्रकाश झा ने संतुलित प्रतिक्रिया में कहा कि हमें खुशी है कि सरकार ने एक अच्छा फैसला किया। इससे सेंसर बोर्ड की व्यवस्था फिर से सुधरेगी। अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा ने इस फैसले को जरूरी बताया, तो मधुर भंडारकर ने अभी तक कुछ नहीं कहा। निर्देशक कुशान नंदी, जिनकी फिल्म 'बाबूमोशाय बंदूकबाज' को सेंसर बोर्ड ने 48 कट्स दिए थे, उन्होंने कहा कि इस खबर ने उनको राहत दी। उनका कहना था कि पहलाज जिस तरह का व्यवहार कर रहे थे, उसे देखते हुए उनका जाना तय था। कुशान नंदी ने साहसिक फैसले के लिए सूचना प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी की प्रशंसा की। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS