दरभंगा
पति ने की दूसरी शादी, पहली पत्नी के साथ मारपीट कर किया जख्मी
By Deshwani | Publish Date: 7/7/2019 12:19:08 AMदरभंगा। देवेन्द्र कुमार ठाकुर। विष्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत मुखिया जी पोखर के निकट एक पति ने दूसरी शादी रचा कर पहली पत्नी के साथ मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। जिसकी ईलाज डीएमसीएच में करायी जा रही हैं।
घटना के संबंध में बताया जाता हैं कि घायल पत्नी विष्वविद्यालय थाना अंतर्गत लक्ष्मी सागर अवस्थित मुखिया जी पोखर के निकट रोड नंबर 5 ए निवासी रतीश कुमार झा के 36 वर्षीय पत्नी लता झा के रूप में की गयी हैं। लता झा के भाई हर्षनाथ झा ने इस संबंध में बताया कि मेरी बहन की शादी 2008 में हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी। जिससे एक 9 वर्ष का बेटा भी हैं। 6 महीने पूर्व से मेरे बहन और बहनोई के बीच विवाद चल रहा था। जिस कारण से मेरी बहन मेरे बहनोई के स्थायी घर मधुबनी जिला के बिस्फी थाना अंतर्गत दूल्हा गांव में रह रही थी। इसी बीच हमारे बहनोई ने दूसरी शादी भी कर ली। इसके बावजूद भी हम लोगों ने बहन और बहनोई के बीच समझौता करके 3 जुलाई को बहनोई के साथ उनके लक्ष्मी सागर निवास पर भेज दिया।
परंतु वहां मेरी बहन को जाने के बाद पति-सास त्रिवेणी देवी, ससुर जीवनाथ झा ने मिलकर उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। शुक्रवार सुबह तीनों पति, ससुर, सास ने मिलकर मेरी बहन को मारा पीटा और जख्मी कर दिया। इसकी सूचना हम लोगों को मिली हम लोग वहां पहुँचकर अपने बहन को जख्मी हालत में विष्वविद्यालय थाना होते हुए ईलाज के लिए डीएमसीएच इमरजेंसी में भर्ती कराया। बहन से पूछे जाने पर उसने बताया कि पति का बहन रेखा देवी एवं लदौर मुज्जफरपुर निवासी बहनोई विभय नाथ मिश्रा के इशारे पर यह लोग हमारे साथ मारपीट किया है।