ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
दरभंगा की जाले पुलिस ने साजिश को किया विफल, तीन गिरफ्तार, 2 पिस्टल व कारतूस जब्त
By Deshwani | Publish Date: 14/5/2019 10:53:49 PM
दरभंगा की जाले पुलिस ने साजिश को किया विफल, तीन गिरफ्तार, 2 पिस्टल व कारतूस जब्त

एसएसपी के साथ गिरफ्तार 3 युवक

दरभंगा, देवेन्द्र कुमार ठाकुर।

दरभंगा की जाले पुलिस ने तीन संदिग्ध युवको को धर दबोचा है। जबकि दो अन्य भागने में सफल रहे। इनके पास के 2 पिस्तौल, मैगजीन, 3 कारतूस, 2 मोटरसाइकिल एवं 2 मोबाइल जब्त किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि पांचो किसी बड़ी आपराधिक घंटना को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि अपराध का षडयंत्र रच रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने टीम गठित कर कदम चौक पर रेड की। जहां से पांचो बदमाश गिरफ‍्तार किए गए।  

गिरफ्तार किए गए - 

1. गुलशन ठाकुर ‍- ब्रह्मपुर, जाले

2. नन्दलाल ठाकुर - ब्रह्मपुर, जाले

3. आनंद ठाकुर - ब्रह्मपुर, जाले


पुलिस टीम में जाले थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव, सहायक अवर निरीक्षक परीक्षण पासवान, सहायक अवर निरीक्षक श्रवण कुमार गौड़ सशस्त्र बल शामिल थे।


उक्त बातों की जानकारी प्रेस सम्मेलन के माध्यम से दरभंगा के वरीय पुलिस कप्तान बाबूराम ने देते हुए कहा कि गिरफ्तार अपराधी आनन्द ठाकुर जो पांच दिन पूर्व जेल से छुटा हैं। उस पर जाले एवं कमतौल थाना में लगभग 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं। जबकि गुलशन ठाकुर पर कमतौल थाना में 6 मामला दर्ज हैं।  ये कमतौल थाना कांड संख्या 20/18 के तहत रिमाण्ड होम गया था। जो  न्यायालय में पेशी के दौरान पुलिस का चकमा देकर फरार हो गया था।


उन्होंने बताया कि  नन्द लाल ठाकुर पर भी कमतौल थाना मे 3 आपराधिक मामले दर्ज हैं। बताया कि गिरफ्तार अपराधकर्मी एक बड़ी धटना का अंजाम देने के लिए एकत्र हुए थे। जो पुलिस की तत्परता एवं सूचनातंत्र मजबूत होने के कारण ससमय गिरफ्तार कर लिया। जिसके लिए शामिल सभी पुलिसकर्मी व पदाधिकारियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS