दरभंगा
क्वीज प्रतियोगिता में सफल पांच छात्रों को किया गया पुरस्कृत
By Deshwani | Publish Date: 10/12/2018 9:03:09 PM
दरभंगा। मनीगाछी। वीरेन्द्र।
कुशल युवा केंद्र, सकरी के तत्वावधान में सोमवार को आयोजित क्वीज प्रतियोगिता में सफल पांच छात्रों को पुरस्कृत किया गया। सफल छात्रों को शब्दकोष, डायरी एवं कलम देकर पुरस्कृत किया गया।
उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, राघोपुर ड्यौढ़ी में आयोजित इस क्वीज प्रतियोगिता में कुल 60 बच्चे शामिल हुए थे। प्रतियोगिता परीक्षा में सामान्य ज्ञान एवं समसामयिकी विषयों पर आधारित सवाल पूछे गए थे। इसमें सफल पांच बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
पुरस्कार पाने वाले प्रतिभागियों में मो महताब, कमलेश कुमार साहु, चन्द्रवीर कुमार यादव, कमल कुमार मंडल एवं मो आफताब शामिल हैं। इस अवसर पर कुशल युवा केंद्र के निदेशक रजनीश रंजन, पूर्व मुखिया श्रवण कुमार नायक, विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद ठाकुर, अंबिका मेहता व मनीष कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए सरकार की सात निश्चय योजना में महत्वपूर्ण इस आर्थिक सलाहकार व युवाओं को बल योजना के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।