दरभंगा
टेम्पो व बाइक की टक्कर में दो घायल, एक की स्थिति गंभीर डीएमसीएच रेफर
By Deshwani | Publish Date: 11/11/2018 9:21:00 PMदरभंगा। मो अब्दुल कलाम।
दरभंगा-जयनगर राष्ट्रीय राजमार्ग 527 बी के सामुदायिक चिकित्सा केंद्र रनवे-केवटी के समीप शनिवार की रात हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गये। जख्मी व्यक्ति की पहचान हनुमाननगर गांव के मनोज यादव तथा दिनेश यादव के रूप में की गयी है। दोनों घायलों को सामुदायिक चिकित्सा केन्द्र केवटी में भर्ती कराया गया। जहां मनोज यादव की स्थिति गंभीर बताई गई। इन्हें बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।
घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। लोगों ने दोनों जख्मी को इलाज के लिए सामुदायिक चिकित्सा केंद्र केवटी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद मनोज की गंभीर स्थिति को देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि दोनों व्यक्ति बिना नंबर की पैशन कंपनी की नई बाइक से केवटी की ओर से आ रहे थे। इसी क्रम में दरभंगा की ओर से आ रहे टेम्पो से बाइक टकरा गई। जिसमें बाइक सवार दोनों जख्मी हो गए।