दरभंगा
पुलिस की सर्तकता से खूनी संघर्ष की आशंका टली, प्रशासन की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से हुई मकान की ढलाई
By Deshwani | Publish Date: 11/11/2018 8:01:44 PMपुलिस की सुरक्षा में हुई मकान की ढलाई। फोटो- देशवाणी।
दरभंगा। देवेन्द्र कुमार ठाकुर।
पुलिस की सर्तकता एवं मुस्तैदी के कारण लहेरिया सराय थाना क्षेत्र के जीएनगंज मुहल्ला स्थित एक बित्ता छज्जी को लेकर विगत चार दिनों से चले आ रहे टकराव एवं खूनी संघर्ष की आशंका पर विराम लग गया। पर पुलिस ने पानी फेर दिया। पूरी सुरक्षा की तैनाती में मकान के छत की ढ़लाई भी सम्पन्न हो गयी। यह मामला विजय होटल के मालिक उदय नारायण झा एवं डॉ मणिशंकर के बीच विगत चार दिनों से चला आ रहा था। स्थिति टकराव एवं वर्चस्व की लड़ाई के बीच खूनी संघर्ष की थी। दोनो पक्ष पीछे हटने को तैयार नहीं थे।
और वे अपनी प्रतिष्ठा बना चुके थे। स्थानीय लोग अप्रिय घटना को लेकर अशंकित थे। बताया जाता है कि चिकित्सक अपने मकान के प्रथम तल्ला की ढ़लाई के लिए पूरी तैयारी कर चुके थे। परन्तु होटल मालिक का आरोप था कि चिकित्सक ने उसकी जमीन पर 10 ईंच बढ़ाकर ढ़लाई के लिए संट्रिंग करा ली है। इसके लिए होटल मालिक लहेरिया सराय थाना में आवेदन देकर बढ़े हुए छज्जी को हटाने की मांग कर रहे थे। सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि ढ़लाई के समय दोनो ओर से जंग की तैयारी भी हो चुकी थी। जहां रविवार के अहले सबेरे से सैकड़ो की तादात में युवक भी जमा थे।
परन्तु ऐन समय पर लहेरिया सराय थाना की पुलिस भारी संख्या में पहुँचकर मामले को गंभीरता से लेते हुए बढ़े हुए छज्जी को आपस में समझौता करवा कर हटवाया गया। ढलाई करने का निर्देश दिया। जब दूसरे पक्ष के लोगों के द्वारा विवादित बढ़े हुए छज्जी को हटाया गया तब शान्तिपूर्ण ढ़ग से मकान की ढ़लाई का कार्य सम्पन्न हो पाया। इस बीच लहेरिया सराय की पुलिस वहां कैम्प के साथ-साथ गश्ती भी लगातार कर रही थी।