दरभंगा
शक्ति केन्द्र के प्रभारी एवं कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम आयोजित
By Deshwani | Publish Date: 20/9/2018 9:21:15 PMपाग चादर से सम्मानित करते भाजपा कार्यकर्ता
दरभंगा। मनीगाछी। वीरेन्द्र।
भाजपा के प्रदेश मंत्री सह दरभंगा लोकसभा प्रभारी प्रवीण ताँती द्वारा प्रवास कार्यक्रम के तहत भाजपा मनीगाछी पश्चिमी मंडल के नेहरा पूर्वी, पैठान कबई, राघोपुर दक्षिणी, जतुका पैकटोल शक्ति केन्द्र के प्रभारी एवं कार्यकर्ताओं से संवाद किया। जहाँ युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रमेश कुमार चौधरी एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें पाग चादर आदि से सम्मानित किया।
संवाद के दौरान ताँती ने जहाँ बूथ जीतो, लोकसभा जीतो का मंत्र कार्यकर्ताओं को दिया, साथ ही सरकार द्वारा किए जा रहे सभी कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। वहीं भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने अपना बूथ सबसे मजबूत का मंत्र कार्यकर्ताओं को दिया। संवाद कार्यक्रम के दौरान युवा मोर्चा जिला मंत्री राधाबल्लभ झा, महामंत्री नीलाम्बर मंडल, सहदेव चौधरी, आशीष चौधरी, हरीदेव कामति, जयराम चौधरी, संजय ठाकुर, जितेन्द्र कुमार, उदय कुमार ताँती व रणधीर दास आदि उपस्थित थे।