ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिज़नेस
सोना 300 रुपए लुढका, चांदी 25 रुपए फिसली, जानें आज के भाव
By Deshwani | Publish Date: 18/5/2019 3:53:43 PM
सोना 300 रुपए लुढका, चांदी 25 रुपए फिसली, जानें आज के भाव

नई दिल्ली। घरेलू बाजार में वैवाहिक जेवराती मांग कमजोर पड़ने से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में  सोना 300 रुपए लुढककर 33,000 के आंकड़े से नीचे 32,870 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सिक्का निर्माताओं के उठाव में आई कमी चांदी भी 25 रुपए की गिरावट में 37,600 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

 
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के मुताबिक सोना हाजिर शुक्रवार को तेज गिरावट में 1,277.25 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी गिरावट के साथ 1,277.40 डॉलर प्रति औंस पर रहा। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के दो सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंचने से सप्ताहांत पर पीली धातु की मांग कमजोर पड़ गयी।
 
इसके अलावा इस पर मुनाफावसूली का दबाव भी रहा। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में चाँदी हाजिर भी गिरावट के साथ 14.55 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।जेवराती माँग घटने से सोना स्टैंडर्ड 300 रुपए गिरकर 32,870 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 32,700 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका।
 
आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,500 रुपए पर टिकी रही। सिक्का निर्माताओं की मांग कमजोर पड़ने से चाँदी हाजिर 25 रुपए लुढककर 37,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिकी। चांदी वायदा 240 रुपए की गिरावट में 36,580 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली 1,000-1,000 रुपए कमजोर पड़कर क्रमश: 79 हजार और 80 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।
 
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में) इस प्रकार रहे:-
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम             32,870
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम              32,700
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम          37,600
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम          36,580
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा          79,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा        80,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम                  26,500
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS