बिज़नेस
अरुण जेटली ने संभाली वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी
By Deshwani | Publish Date: 15/2/2019 3:01:30 PMनई दिल्ली। अरुण जेटली ने 22 दिन बाद आज वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल ली। वे पिछले शनिवार को अमेरिका से लौटे थे। जेटली सॉफ्ट टिश्यू कैंसर के इलाज के लिए 13 जनवरी को न्यूयॉर्क चले गए थे। इस वजह से 23 जनवरी को रेल मंत्री पीयूष गोयल को वित्त मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंप दी गई। 1 फरवरी को अंतरिम बजट गोयल ने ही पेश किया था।
पुलवामा में आतंकी हमले को लेकर आज हुई कैबिनेट कमेटी की बैठक में जेटली शामिल हुए। 20 फरवरी को जीएसटी काउंसिल की बैठक भी है।
जेटली अमेरिका में भी सोशल मीडिया के जरिए सक्रिय थे। उन्होंने फेसबुक पोस्ट के जरिए चंदा कोचर मामले में सीबीआई के काम करने के तरीके पर सवाल उठाए थे। वीडियो कॉल के जरिए अंतरिम बजट पर भी सवालों के जवाब दिए थे। राफेल विवाद पर उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा था।