ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिज़नेस
सोना पहुंचा रिकॉर्ड स्तर पर, चांदी हुई कमजोर, जानिए आज के दाम
By Deshwani | Publish Date: 17/1/2019 5:51:26 PM
सोना पहुंचा रिकॉर्ड स्तर पर, चांदी हुई कमजोर, जानिए आज के दाम

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु में तेजी के दम पर गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना लगातार पाँचवें दिन मजबूत हुआ और 110 रुपए चमककर 33,300 रुपए प्रति दस ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया। हालाँकि, चाँदी 300 रुपए का गोता लगाते हुए 40,200 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। 

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 1.10 डॉलर की बढत में 1,293.95 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। हालाँकि, फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा 0.10 डॉलर लुढककर 1,293.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया। 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि ब्रेग्जिट को लेकर बनी अनिश्चितता की वजह से निवेशक सुरक्षित निवेश मानी जाने वाली पीली धातु पर भरोसा कर रहे हैं।
 
हालांकि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर में आयी मजबूती से सोने की तेजी पर लगाम रही। वैश्विक स्तर पर चाँदी हाजिर 0.02 डॉलर की गिरावट में 15.55 डॉलर प्रति औंस पर रही। स्थानीय बाजार में जेवराती माँग निकलने से सोना स्टैंडर्ड 110 रुपए की बढत के साथ 33,300 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया।
 
सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 33,150 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। सोने की तेजी का असर गिन्नी पर भी रहा और यह 100 रुपए चमककर 25,500 रुपए प्रति आठ ग्राम के भाव बिकी। औद्योगिक माँग उतरने से चांदी हाजिर 300 रुपए लुढककर 40,200 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।
 
चांदी वायदा 145 रुपए की गिरावट के साथ 39,690 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 77 हजार और 78 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रहे। दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपये में) इस प्रकार रहे:-
 
सोना स्टैंडर्ड प्रति  10 ग्राम     33,300
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम       33,150
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम    40,200
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम    39,690
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा    77,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा  78,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम            25,500
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS