ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिज़नेस
चुनावी नतीजों के बाद बढ़े तेल के दाम, पेट्रोल 9 पैसे महंगा
By Deshwani | Publish Date: 13/12/2018 4:18:49 PM
चुनावी नतीजों के बाद बढ़े तेल के दाम, पेट्रोल 9 पैसे महंगा

नई दिल्ली। पांच राज्‍यों के चुनावी नतीजों के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। दिल्‍ली में आज पेट्रोल का भाव 9 पैसे बढ़ गया। वहीं, इस दौरान डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।  दिल्ली में पेट्रोल की नई कीमत 70.29 रुपये प्रति लीटर और डीजल 64.66 रुपये प्रति लीटर है। दरअसल, इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड की कीमतों में गिरावट आने से पेट्रोल के दाम नीचे आए हैं। हालांकि ओपेक देशों के कच्चे तेल के उत्पादन में कमी का फैसला करने के बाद एक बार फिर से तेल की कीमतों में उछाल आने की उम्मीद की जा रही है।

 
दिल्‍ली में पेट्रोल की कीमत में यह बढ़ोतरी करीब एक सप्‍ताह बाद हुई है। इससे पहले 7 दिसंबर को पेट्रोल 22 पैसे महंगा हुआ था जबकि डीजल के दाम 10 दिसंबर को आखिरी बार बढ़े थे। तब डीजल के दाम 71 पैसे बढ़े थे।
 
बता दें कि 11 दिसंबर को 5 राज्‍यों के चुनावी नतीजे आए, इनमें से तीन राज्‍यों में बीजेपी सत्‍ता से बेदखल हो गई है।

नई कीमत के बाद चार महानगरों का हाल
 
शहर कीमतें        (प्रति लीटर)
दिल्ली                70.29 रुपये
 
मुंबई                 75.91 रुपये
 
चेन्नई                  72.94 रुपये
 
कोलकाता           72.38 रुपये
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS