ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिज़नेस
शेयर बाजार में रिकवरी का माहौल, सेंसेक्स बढ़कर 35 हजार के पार
By Deshwani | Publish Date: 11/12/2018 12:21:14 PM
शेयर बाजार में रिकवरी का माहौल, सेंसेक्स बढ़कर 35 हजार के पार

नई दिल्ली। पांच राज्यों के चुनाव नतीजों के रुझान आने के दौरान देश के प्रमुख शेयर बाजार में आज सुबह से चल रही गिरावट में रिकवरी का रुख देखा जा रहा है। कारोबारी सत्र के दौरान अपराह्रन करीब 11.30 बजे 30 शेयर वाला सेंसेक्स 111 अंक की गिरावट के साथ 34,848 के स्तर पर कारोबार करते देखा गया। लगभग इसी समय 50 अंकों वाला निफ्टी 27.40 अंक की गिरावट के साथ 10,461.05 के स्तर पर कारोबार करते देखा गया। 15 मिनट बाद ही सेंसेक्स में 62.83 अंक की तेजी दिखाई दी और यह 35 हजार के पार 35,022 के स्तर पर पहुंच गया। इस समय निफ्टी में 28 अंक की तेजी देखी गई और यह बढ़कर 10,516 के स्तर पर पहुंच गया। रिजर्व बैंक के गवर्नर पद से उर्जित पटेल के इस्तीफा देने और चुनावी नतीजों में बीजेपी के पिछड़ने से आज सुबह बाजार में जोरदार गिरावट दिखाई दी। एक समय सेंसेक्स 500 अंक से भी ज्यादा लुढ़क गया था।

 
आपको बता दें आज 5 राज्यों के चुनावी नतीजे आ रहे हैं। अब तक रुझान में मध्य प्रदेश में सत्तारूढ़ बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर दिखाई दे रही है। राजस्थान में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 90 में से 58 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। अब तक के रुझानों में तेलंगाना की चाबी टीआरएस के हाथों जाती हुई दिखाई दे रही है। यहां पर 119 सीटों में से टीआरएस 91 सीटों पर आगे हैं। मिजोरम में एमएनएफ सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आ रही है।
 
 
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS